Posts

Showing posts from March, 2018

दंगा भड़का कर पतली गली से निकला बाबा, ग्रामीणों में दहशत

Image
ग्रामीणों, पंचायत व पीरों के फैसला ना मंजूर कर भड़काया दंगा, दंगा भड़का कर पतली गली से निकला बाबा, ग्रामीणों में दहशत सुनील कोहाड़, नारनौंद : लोगों को अध्यात्मिक ज्ञान के साथ साथ शांति व भाईचारे का पाठ पढ़ाने वाले बाबा ने गांव कोथ कलां व डेरे की छवि को कलंकित करने का काम किया है। क्योंकि बाबा की गद्दी की चाहत से गांव कोथ कलां व कोथ खुर्द के ग्रामीण दो पक्षों में बंट गए और बुधवार को बाबा की करतुतों से दंगा इतना भड़का की बृहस्पतिवार को गांव की गलियां तो सुनसान दिखाई दी साथ ही डेरे में भी एका दुका ही श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचा। क्योंकि दंगें के बाद गांव व डेरे को पुलिस छावनी में तब्दील किया हुआ है। दंगें के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पिछले काफी समय से डेरों के बाबा विवादों में रहे हैं। करीब सात महीने पहले सिरसा डेरे के बाबा की वजह से प्रदेश में हिंसा भड़की थी। जिसका डर आज तक भी लोगों के दिलो दिमाग में बैठा हुआ है और डेरों के नाम से लोगों का विश्वास उठने लगा है। गांव कोथ कलां के दादा कालापीर की कई पीढिय़ों से लोगों की आस्था रही है और यहां के डेरा प्रमुख को लोग ...

बसों की समस्या को लेकर छात्राओं ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Image
बसों की समस्या को लेकर छात्राओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन नारनौंद : नारनौंद उचाना मार्ग पर बसों की समस्या को लेकर आजाद क्रांतिकारी छात्र आर्गनाइजेशन की तरफ से उपमंडल कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करके सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता मंदीप ढांडा ने बताया कि सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा तो दे रही है। लेकिन आज बेटियों को पढऩे के लिए पांच पांच किलोमीटर पैदल चलकर स्कू ल कॉलेज जाना पड़ रहा है। क्योंकि नारनौंद उचाना मार्ग पर हरियाणा रोडवेज की बसों की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। इस मार्ग पर केवल दो बसें ही चलाई जा रही हैं। जिनमें इतनी भीड़ हो जाती है कि छात्राओं को बसों में जगह नहीं मिलती और उनको सारा सफर पैदल की करना पड़ता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 25 मार्च तक इस रूट पर बसों की संख्या नहीं बढ़ाई गई तो 26 मार्च से सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजा दिया जाएगा। इस अवसर पर मंदीप ढांडा, सचिन बुडाना, काला, कोमल, सोनिया, कविता, पूनम, अंजली, साहिल, अमनदीप, अजीत, अनिल, प्रवीन, नीरज इत्यादि मौजूद थे...

डेरा विवाद में पूर्व सरपंच एवं जनचेतना मंच के पदाधिकारी सहित 37 गिरफ्तार

Image
डेरा विवाद में पूर्व सरपंच एवं जनचेतना मंच के पदाधिकारी सहित 37 गिरफ्तार, 150 से अधिक के खिलाफ मामला दर्ज नारनौंद : गांव कोथ कलां में दादा कालापीर डेरे में हुए विवाद को लेकर पुलिस ने 38 नामजद युवकों सहित सैकड़ों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने डेरे की गद्दी पर कब्जा जमाए बैठे बाबा भजनाईनाथ व पूर्व सरपंच एवं जनचेतना मंच के किसान सैल के प्रदेश अध्यक्ष रणधीर सिंह सहित 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। वहीं दंगा भड़काने वाले 35 लोगों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर दिया। गांव में स्थिति तनाव पूर्ण है और सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं मामले का मुख्यआरोपी बाबा भजनाईनाथ पुलिस की गिरफ्त से फरार है। डेरे की गद्दी के विवाद को लेकर बुधवार की शाम को 6 बजे बाबा भजनाई नाथ के समर्थकों ने पुलिस पर पत्थराव करके हमला बोल दिया था। जिसमें आठ पुलिसकर्मियों सहित मीडियाकर्मी घायल हो गए थे। देर रात तक गांव में मामला तनाव पूर्ण रहा। उसके बाद दूसरे जिलों से पुलिस मंगवाई और पुलिस दंगाईयों की पहचान करके उनकी धर पकड़ शुर...