बसों की समस्या को लेकर छात्राओं ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
बसों की समस्या को लेकर छात्राओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
नारनौंद उचाना मार्ग पर बसों की समस्या को लेकर आजाद क्रांतिकारी छात्र आर्गनाइजेशन की तरफ से उपमंडल कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करके सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
छात्र नेता मंदीप ढांडा ने बताया कि सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा तो दे रही है। लेकिन आज बेटियों को पढऩे के लिए पांच पांच किलोमीटर पैदल चलकर स्कू ल कॉलेज जाना पड़ रहा है। क्योंकि नारनौंद उचाना मार्ग पर हरियाणा रोडवेज की बसों की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। इस मार्ग पर केवल दो बसें ही चलाई जा रही हैं। जिनमें इतनी भीड़ हो जाती है कि छात्राओं को बसों में जगह नहीं मिलती और उनको सारा सफर पैदल की करना पड़ता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 25 मार्च तक इस रूट पर बसों की संख्या नहीं बढ़ाई गई तो 26 मार्च से सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजा दिया जाएगा। इस अवसर पर मंदीप ढांडा, सचिन बुडाना, काला, कोमल, सोनिया, कविता, पूनम, अंजली, साहिल, अमनदीप, अजीत, अनिल, प्रवीन, नीरज इत्यादि मौजूद थे।

Comments
Post a Comment