डेरा विवाद में पूर्व सरपंच एवं जनचेतना मंच के पदाधिकारी सहित 37 गिरफ्तार
डेरा विवाद में पूर्व सरपंच एवं जनचेतना मंच के पदाधिकारी सहित 37 गिरफ्तार, 150 से अधिक के खिलाफ मामला दर्ज
गांव कोथ कलां में दादा कालापीर डेरे में हुए विवाद को लेकर पुलिस ने 38 नामजद युवकों सहित सैकड़ों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने डेरे की गद्दी पर कब्जा जमाए बैठे बाबा भजनाईनाथ व पूर्व सरपंच एवं जनचेतना मंच के किसान सैल के प्रदेश अध्यक्ष रणधीर सिंह सहित 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। वहीं दंगा भड़काने वाले 35 लोगों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर दिया। गांव में स्थिति तनाव पूर्ण है और सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं मामले का मुख्यआरोपी बाबा भजनाईनाथ पुलिस की गिरफ्त से फरार है।
डेरे की गद्दी के विवाद को लेकर बुधवार की शाम को 6 बजे बाबा भजनाई नाथ के समर्थकों ने पुलिस पर पत्थराव करके हमला बोल दिया था। जिसमें आठ पुलिसकर्मियों सहित मीडियाकर्मी घायल हो गए थे। देर रात तक गांव में मामला तनाव पूर्ण रहा। उसके बाद दूसरे जिलों से पुलिस मंगवाई और पुलिस दंगाईयों की पहचान करके उनकी धर पकड़ शुरू कर दी। पुलिस ने कांस्ट्रेबल प्रवीन कुमार के ब्यान पर 38 नामजद व 150 अन्य लोगों के खिलाफ डयूटी में बाधा डालने, जान से मारने की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी। पुलिस ने रात को अलग अलग टीमें गठित कर 37 नामजद लोगों को गिरफ्तार कर वीरवार को हांसी की अदालत में पेश किया। वहीं इस मामले के मुख्य आरोपी बाबा भजनाईनाथ अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
इनके खिलाफ हुआ मामला दर्ज
पूर्व सरपंच रणधीर सिंह, तस्वीर, पूर्व सरपंच सुजीत, सुखबीर, महाबीर, आजाद, बलबीर, साधुराम, शमशेर, नरेन्द्र, भजनाईनाथ, हिम्मत नाथ, मंगलाईनाथ, सोमनाथ, ब्रहम्पतिनाथ, सगाईनाथ, आशीष भारती, उदाईनाथ, तरताईनाथ, सवाईनाथ, सेवानाथ, सुमेर नाथ, महाबीर नाथ, सुंदराईनाथ, बाबा चिनाईनाथ, तुरबाईनाथ, चेतननाथ, लकड़ाईनाथ, प्रेमनाथ, शक्ताईनाथ, लड़ाईनाथ, सरवाईनाथ, सवाईनाथ, रमनाईनाथ, रसोईनाथ, नारायणनाथ, कैलाश नाथ इत्यादि सैकड़ों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इनकी हुई गिरफ्तारी
पूर्व सरपंच रणधीर सिंह कोथ कलां, रविन्द्र अजायब, अजय झोझूकलां, राममेहर बिरौली, साधुराम कोथ, मंगलाईनाथ कलानोर, सोमनाथ बलम्भा, ब्रहपतिनाथ खरक पांडू, हिम्मत नाथ, रूपाईनाथ, सेवानाथ, बलबीर कोथ, रामकुमार, महाबीर, सुरजीत, रामपाल, आजाद, सुमेर नाथ समैण, सेवानाथ, सवाईनाथ बड़ौदा, सरवाईनाथ अलेवा, ओधाईनाथ, आशीष भारती, समाईनाथ जयसिंहपुरा, रमईनाथ चन्द्रावल, रवाईनाथ, लछकाईनाथ संडील, सोगी सगवाईनाथ कोथ, प्रेमनाथ, लकड़ाईनाथ, चेतनानाथ अस्थल बोहर, तुरताईनाथ, चेनाईनाथ, सुंदराईनाथ, महाबीर नाथ बोहर इत्यादि को गिरफ्तार किया गया है।
बॉक्स
इस संबंध में डीएसपी जोगिन्द्र राठी ने बताया कि गांव में फिलहाल पूर्ण रूप से शांति है। पुलिस पर हमला करने वाले 37 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 150 अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। उनकी पहचान करके उनको भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments
Post a Comment